समथर। ग्राम साकिन में बुंदेलखंड गुर्जर महासभा युवा मोर्चा के अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह उर्फ कन्हैया गुर्जर के नेतृत्व में सम्राट मिहिर भोज की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सम्राट मिहिर भोज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित करके किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके जीवन, शौर्य और पराक्रम को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
हर्षवर्धन सिंह उर्फ कन्हैया गुर्जर ने कहा कि सम्राट मिहिर भोज का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक सोच को मजबूत करना चाहिए।
इस मौके पर कमल सिंह, दृगपाल सिंह, अमरपाल सिंह, राघव, शैलेन्द्र, सुमित, अनूप गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।