मऊरानीपुर। लहचूरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरोखर निवासी पूजा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 सितंबर की सुबह लगभग 6 बजे घर के सामने कुत्ते द्वारा गंदगी करने की बात को लेकर गाँव के पड़ोसी भगवानदास, दुर्जन व रेखा विवाद करने लगे। आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर पूजा व उसकी ननद मालती के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे दोनों महिलाओं को चोटें आईं। आरोप है कि जाते-जाते आरोपी भगवानदास उसके पति अनिल को जान से मारने की धमकी भी दे गया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया।