फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में घुसते ही निकली राखी की चीख: पिता को डराने के लिए बेटा कस रहा था फंदा, सच मुच में लग गई फांसी हुई मौत

Sat, 08 Feb 2025 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी।

सार

आशंका है कि वह घरवालों को फंदा डालकर डराना चाहता था। तभी उसने कमरे के दरवाजे नहीं लगाए थे। गले में फंदा लगाया तो झटका लगने पर कस गया। इसके बात वह फंदा नहीं खोल पाया। उसके दोनों घुटने पलंग पर रखे थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी नवाबाद थाना इलाके में एक युवक की गले में फंदा कसने से मौत हो गई। परिजन का कहना है कि युवक पिता को डराने के लिए गले में फंदा कसने का नाटक कर रहा था। इसी दौरान झटका लगने से उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन

पंखे पर लटका देख पत्नी की निकली चीख
एवट कंपाउंड निवासी देवेंद्र रायकवार (28) मजदूरी करता था। वह शराब पीने का आदी था। परिजन उसे शराब पीने से रोकते थे, जिससे वह गुस्सा हो जाता था। शुक्रवार रात को वह शराब पीकर घर आया था। बगैर खाना खाए, वह घर के ऊपर वाले कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी रेखा उसके लिए खाना लेकर पहुंची तो वहा देवेंद्र पखे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। यह देख पत्नी के मुंह से चीख निकल गई।

चाचा पंजू ने बताई मरने की वजह
इस पर सभी परिजन वहां पहुंच गए। आनन-फानन परिजन देवेंद्र को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के चाचा पंजू ने बताया कि देवेंद्र का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। न ही घरवालों से उसका कोई विवाद था। सभी उसे शराब पीने से रोकते थे।

पलंग पर थे दोनों घुटने
आशंका है कि वह घरवालों को फंदा डालकर डराना चाहता था। तभी उसने कमरे के दरवाजे नहीं लगाए थे। गले में फंदा लगाया तो झटका लगने पर कस गया। इसके बात वह फंदा नहीं खोल पाया। उसके दोनों घुटने पलंग पर रखे थे।

इकलौता बेटा था देवेंद्र
बता दें कि देवेंद्र अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता रघुवर दयाल रायकवार रेलवे से रिटायर हैं। मां सुशीला की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके पांच साल का एक बेटा है। घटना के बाद से परिजन का बुरा हाल बना हुआ है। पत्नी देवेंद्र को याद कर बार-बार बेसुध हो जा रही है।
विज्ञापन

इस बारे में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। नशे में ही उसने गले में फंदा कस लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें