फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर ने दी जान, घर में फंदे फर लटका मिला शव, कल रात ही ड्यूटी से लौटे थे

Fri, 07 Feb 2025 12:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के नगरा निवासी भगवानदास वर्मा (57) आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वह आरपीएफ के डॉग स्क्वायड में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी से घर लौटे थे।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर भगवानदास वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के प्रेननगर थाना क्षेत्र में आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का शव घर में फंदे पर लटका हुआ मिला है। वह गुरुवार की रात ड्यूटी से लौटे थे। खाना खाने के बाद सोने के लिए कमरे में चले गए थे, शुक्रवार की सुबह उनका शव फंदे पर लटका मिला। डॉग स्क्वाड और पुलिस ने छानबीन की है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

झांसी के प्रेमनगर थाना इलाके के नगरा निवासी भगवानदास वर्मा (57) आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे। वह आरपीएफ के डॉग स्क्वायड में तैनात थे। बृहस्पतिवार की रात वह ड्यूटी से घर लौटे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह आठ बजे उन्हें ड्यूटी पर जाना था। जब वे काफी देर तक नहीं जगे तो बेटा उन्हें जगाने पहुंचा।
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। बेटे ने खिड़की से झांककर देखा तो उनका शव फंदे पर झूल रहा था। यह देख बेटे की चीख निकल गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें