फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: खेत पर खड़े पेड़ को काट रहे थे कुछ लोग, चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

ललितपुर। थाना बम्हौरी सहना निवासी सतीश (32) पेड़ की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। पेड़ को एक ठेकेदार के द्वारा खेत पर कटवाया जा रहा था।
विज्ञापन




मृतक के भाई उपदेश ने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका भाई सतीश खेत पर अन्य लोगों के साथ मौजूद था। यहां खेत में खड़े एक पेड़ को कुछ लोगों के द्वारा काटा जा रहा था। इसी बीच पेड़ पूरी तरह से कटकर जमीन की ओर गिरने लगा तो सतीश वहां से सुरक्षित क्षेत्र में भागा। लेकिन पेड़ सतीश के भागने वाली दिशा में गिर गया, जिससे वह पेड़ की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन घायल को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-दो बहनों में छोटा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें