फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने निर्माण कार्यों में जेती लाने के निर्देश दिए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने 50 लाख रुपये से अधिक की लागत से निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए और कहा कि 15 नवंबर तक जो काम पूरे होने हैं, उनकी सूची बनाकर एक सप्ताह में प्रस्तुत करें। उन्होंने नगर निगम की सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के संबंध में विस्तृत जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त को जानकारी दी गई कि मंडल में कुल 123 निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इसमें झांसी में 51, ललितपुर में 49 और जालौन जिले में 23 कार्य हैं। समाज कल्याण निर्माण निगम के छह कार्य शुरू नहीं हुए हैं। उन्होंने जिला कारागार उरई में चल रहे जलाशय कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए और समाज कल्याण निर्माण निगम पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी काम शुरू करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, वित्त विभाग, लेखा अधिकारी तथा कंस्ट्रक्शन एंड डिजायन सर्विसेज (सीएनडीएस) के परियोजना प्रबंधक एवं नगर निगम के एक अधिकारी की कमेटी बना दी जाए] जिसमें सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के संबंध में विस्तृत जांच की जा सके। बबीना ब्लाक के 15 गांवों में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराए जाने की परियोजना में तेजी लाने, नगर पालिका परिषद गुरसराय और नगर पंचायत गरौठा की पेयजल योजनाओं के कार्य में तेजी लाने के लिए जल निगम को निर्देश दिए। वर्चुअल बैठक में समस्त मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें