फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सांख्यिकी की कॉपियां जांच रहे मृदा विज्ञान के शिक्षक, अभाविप ने कुलपति को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। बीयू में छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। स्टेटिक्स (सांख्यिकी) की कॉपी सॉयल साइंस (मृदा विज्ञान) के शिक्षक जांच रहे हैं। महिला छात्रावासों में जूनियर को परेशान किया जा रहा है, मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा। ये आरोप अभाविप के प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए लगाए। एलान किया यदि एक सप्ताह में उचित कदम नहीं उठाया तो आंदोलन किया जाएगा।

अभाविप की प्रांत मंत्री शिवाराजे बुंदेला व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हर्ष शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि शिक्षकों से दूसरे विषय की कॉपियां जंचवाई जा रही हैं। यही वजह है कि बीफार्मा और बीटेक के सातवें सेमेस्टर के घोषित परिणाम में अधिकतम विद्यार्थियों की एक-दो अंक से बैक आया है। छात्र निर्धारित समय में डिग्री प्राप्त नहीं कर पाएंगे। स्पेशल बैक की परीक्षा पुन: प्रारंभ कराई जाए। कृषि विभाग में कुछ ऐसे शिक्षकों का चयन किया गया है, जिनका कृषि से कोई वास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कृषि विज्ञान संस्थान में एक माह के लिए दूसरे विभाग के शिक्षक को विभागाध्यक्ष का प्रभार दिया गया था, जो एक साल गुजरने के बाद भी उन्हीं के पास है। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने एक सप्ताह में उचित कदम उठाने का भरोसा दिया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में बीयू इकाई अध्यक्ष विहान सिंह, शुभम चतुर्वेदी, उमेश शर्मा, रानी, कार्तिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें