फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूर तक फैला धुआं, इधर-उधर दौड़ते लोग... हर तरफ मची थी चीख-पुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। तीन मंजिला इमारत में लगी आग से निकले धुएं ने काफी दूर तक दहशत फैलाई। धुएं के कारण लोग सांस तक नहीं ले पा रहे थे। हर तरफ अफरातफरी थी। लोग इधर उधर दौड़ रहे थे। डर था कि कहीं आग ने विकराल रूप ले लिया तो आसपास के मकान और दुकानों को भी चपेट में ले सकती है। डर के मारे तमाम लोग अपने परिवार वालों को लेकर घरों से बाहर आ गए थे। कई लोगों की तो तबीयत भी खराब हो गई थी।
विज्ञापन

नरिया बाजार में जिस इमारत में आग लगी थी उसके आसपास मकान भी है और दुकानें भी हैं। लिहाजा आग लगते ही अफरातफरी मच गई। जिन लोगों की दुकानें आसपास थीं वह भी भागकर भोर में ही दुकान पर पहुंच गए थे। हर किसी को डर था कि कहीं आग उनकी दुकान या मकान तक न आ जाए। लोगों का कहना था कि धुएं बहुत था। आसपास के मकान वाले तो सांस तक नहीं ले पा रहे थे।
दिन भर बंद रहा बाजार
शहर का अति व्यस्त माने जाने वाला नरिया बाजार अग्निकांड के बाद बुधवार को पूरे दिन बंद रहा। पूनम साड़ी भंडार के आसपास की दुकानों पर भी ताले लटके रहे। हालांकि अग्निकांड की जानकारी मिलने पर दोपहर तक आसपास के व्यापारी भी बड़ी संख्या में यहां पहुंच गए। भारी भीड़ जुट गई थी। पुलिस को इनको काबू में करने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी। पुलिस ने वहां आने वाले रास्तों को बंद कर दिया लेकिन, इसके बावजूद लोग घटनास्थल तक पहुंचने की कोशिश करते रहे।
विज्ञापन

सेना की दमकल की भी लेनी पड़ी मदद
आग लगने की भयावहता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सेना के दमकल भी यहां बुला लिए थे। सूचना मिलने के थोड़ी देर के भीतर ही सेना की ओर से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन, पहले से मौजूद दमकल गाड़ियों की मदद से ही आग पर किसी तरह से काबू पा लिया गया।
पड़ोस की दुकानों का ताला खुलवाकर रखा गया समान
बचाव कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगोें ने निचले तल पर रखा समान खाली करना शुरू कर दिया। यह पूरा तल साड़ियों से भरा हुआ था। यहां रखी एक-एक साड़ी हजारों रुपये की थी लेकिन, आग की चपेट में आने से इसका एक हिस्सा पूरी तरह खाक हो गया। इसके दूसरे हिस्से में साड़ियां बांधकर रखी गई थीं। इन साड़ियों को तुरंत उठाकर अगल-अगल की दुकानों में रखवाया गया। कई दुकानों में ताला बंद था। उनको तुरंत बुलाकर ताला खोलकर पूनम साड़ी भंडार से साड़ियों को निकालकर यहां रखवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें