फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ताज एक्सप्रेस में कोच के नीचे से निकला धुआं, सोनागिर के पास 40 मिनट खड़ी रही ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। ताज एक्सप्रेस के कोच के नीचे से चिंगारी के साथ धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन चालक ने गाड़ी रोककर जांच की तो पता चला कि ब्रेक के पहिये से रगड़ खाने के कारण चिंगारी के साथ धुआं निकल रहा है। मरम्मत कार्य के बाद गाड़ी को आगे रवाना कराया गया। इस दौरान गाड़ी करीब 40 मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

झांसी से चलकर दिल्ली जा रही ताज एक्सप्रेस (12279) शाम को दतिया स्टेशन से आगे बढ़ी थी, तभी अचानक यात्रियों को कोच के नीचे से धुआं निकलते दिखाई दिया। यात्रियों के शोर-शराबे पर सोनागिर स्टेशन के समीप ट्रेन चालक ने गाड़ी रोक दी। यात्री कोच से कूदकर भाग खड़े हुए। कर्मचारियों ने जांच की। पता चला कि कोच का ब्रेक ब्लॉक पहिये से रगड़ खा रहा था। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि शनिवार को पहिये से धुआं निकला था। मरम्मत कार्य के बाद गाड़ी को सुरक्षित रवाना कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें