फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शहर में 10 हजार से ज्यादा घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटर

Mon, 03 Feb 2025 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजी से चल रही प्रक्रिया, उपभोक्ता की स्वेच्छा से लग रहा प्री-पेड या पोस्ट पेड मीटर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शहर में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। दो माह में 10 हजार से ज्यादा स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ता के सहमति से ही स्मार्ट प्री-पेड अथवा स्मार्ट पोस्ट पेड मीटर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने अक्तूबर के मध्य में स्मार्ट मीटर लगवाने शुरू किया तो लोगों ने काफी विरोध किया। जब लोगों ने मीटर नहीं लगवाए तो उच्चाधिकारियों ने नवंबर में पहले अधिकारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश दिए। लोगों को स्मार्ट मीटर की विशेषताएं बताकर जागरूक किया गया। बताते हैं कि दिसंबर से स्मार्ट मीटर लगाने का काम रफ्तार से शुरू हुआ जिसके चलते रोजाना औसतन 200 मीटर लगाए जा रहे हैं। अधिशासी अभियंता (मीटर) विजय प्रकाश ने बताया कि शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम रफ्तार से चल रहा है। 10 हजार से ज्यादा मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें