फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आधी रात भाजपा कार्यालय पर पथरावर

Mon, 03 Feb 2025 01:40 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना इलाके में स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वह दीवार फांदकर कार्यालय के भीतर दाखिल हो गए। वहां तैनात कर्मचारियों ने खुद को अंदर बंदकर बचाया। युवक आपस में उलझ रहे थे। कर्मचारी के बीच-बचाव करने पर वह भड़क गए। पथराव से कार्यालय में रखा पीएम का कटआउट भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
पुरानी तहसील के पास भाजपा का जिला कार्यालय स्थित है। कार्यालय के पास वरयाना मोहल्ला में शनिवार रात को एक समारोह था, जिसमें शामिल होने आए कुछ युवक रात करीब 12 बजे आपस में भिड़ गए। वे गाली-गलौज करते हुए भाजपा कार्यालय के पास पहुंच गए। यहां उनके बीच मारपीट होने लगी। इस पर भाजपा कार्यालय में मौजूद कंप्यूटर ऑपरेटर टहरौली निवासी रोहित परिहार व एक अन्य कर्मी ने उन्हें रोका।
विज्ञापन

इस पर वे बिफर गए और पथराव करने लगे। युवकों ने सौ से ज्यादा पत्थर फेंके। इसके बाद वे कार्यालय की बाउंड्री फांदकर अंदर घुस गए और कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। कर्मचारियों ने खुद को कार्यालय के एक कक्ष में बंद कर बचाया। कुछ देर बाद युवकों के साथ महिलाएं व युवतियां भी आ गईं।
काफी देर तक हंगामा होता रहा। कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पार्टी पदाधिकारियों को दी। सूचना पर नवाबाद और शहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने आधा दर्जन युवकों को हिरासत में लिया है। इस मामले में सीओ सिटी रामवीर सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि छह व्यक्ति शराब पीकर आपस में मारपीट कर रहे थे। पास में भाजपा कार्यालय में दो युवक बैडमिंटन खेल रहे थे।
विज्ञापन

नशे में आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट की। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक गिरी ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें