फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में शुरू करें स्मार्ट सिटी के काम

विज्ञापन
Smart city work should be start in a weak - फोटो : REPORTERS
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को आयुक्त सभागार में स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने एक सप्ताह में काम शुरू करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि नगर के दरवाजों, परकोटों और खिड़की का जीर्णोद्धार कराने के लिए 15 दिन में पुरातत्व विभाग से अनुमति ली जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कमिश्नर ने कहा कि स्मार्ट सिटी में नारायण बाग में झूले, साइकिल ट्रैक और सिंथेटिक ट्रैक भी बनाया जाएगा। चार कामों के वर्क आर्डर जारी कर दिए गए हैं। योगा सेंटर और स्टेडियम में बैडमिंटन सिंथेटिक कोर्ट बनाने से पहले बैडमिंटन खिलाड़ियों से भी बात कर ली जाए। उन्होंने अब तक के कार्यों पर नाखुशी व्यक्त की। डीएम आंद्रा वामसी ने कंसलटेंट कंपनी के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया और कहा कि 4 माह से एक बार भी मुझसे संपर्क नहीं किया गया। नगर आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रोजेक्ट का समय लगभग पूर्ण होने जा रहा है, लेकिन कार्यों की प्रगति बेहद धीमी है। इस मौके पर अपर आयुक्त सर्वेश कुमार दीक्षित, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, चीफ इंजीनियर नगर निगम एलएन सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत डी यादुवेंद्र, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित शर्मा मौजूद रहे।
महानगर में प्रत्येक चौराहे पर लगेंगे कैमरे
स्मार्ट सिटी के तहत हुई बोर्ड बैठक में कमांड सेंटर बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। हर चौराहे पर ट्रैफि क लाइट के साथ कैमरे लगेंगे। सार्वजनिक पार्कों में वाईफाई सुविधा होगी। कमिश्नर ने कहा कि कमांड सेंटर में बहुत सारे विभागों की सेवाएं इंट्रीग्रेटिड होगी। आईजी एसएस बघेल ने कहा कि चौराहों पर कैमरा को ऐसे डिप्लायड किया जाए जिसमें छोटी से छोटी चीज को कैप्चर हो सके। कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जिग्नेश दुबे ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन से काम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्विलांस के लिए 80 कैमरे, 15 डोम के साथ 20 कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही कई अन्य सूचनाओं के लिए सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें