फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित में फंसे, चित्रकला में आगे निकले

विज्ञापन
यूपी बोर्ड रिजल्ट - फोटो : ???? ????? ??????
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में गणित विषय ने सबसे अधिक परीक्षार्थियों की नैया डुबोई। वहीं चित्रकला और हिंदी ने परीक्षार्थियों को खासी राहत दी। वहीं, इंटरमीडिएट में भी गणित के साथ भौतिक और रसायन विज्ञान ने कई परीक्षार्थियों की केमिस्ट्री बिगाड़ दी।
विज्ञापन

शनिवार को जारी हुए परिणाम के बाद विद्यार्थियों में विषयवार परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता रही। हाईस्कूल में महज गणित में 72.99 फीसद और संस्कृत में 62.50 फीसद विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की। जबकि हिंदी में 81.64, अंग्रेजी में 80.51, विज्ञान में 80.40, सामाजिक विज्ञान में 82.64 फीसद परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जबकि चित्रकला में 93.13 फीसद विद्यार्थी सफल हुए। जारी परिणाम के अनुसार चित्रकला कई विद्यार्थियों के लिए बड़ा सहारा बनी। इसके अलावा कंप्यूटर में 89.70 फीसद विद्यार्थी पास हुए।
इंटरमीडिएट की बात करें तो गणित में 70.35, भौतिक विज्ञान में 76.11, रसायन विज्ञान में 77.55 और संस्कृत में 73.63 फीसद बच्चे उत्तीर्ण हुए। जबकि सामान्य हिंदी में 89.77, अंग्रेजी में 81.55, अर्थशास्त्र में 86.64 फीसद विद्यार्थियों को सफलता मिली। जबकि जीव विज्ञान में 84.04, लेखाशास्त्र में 86.29, व्यापारिक संगठन और पत्र व्यवहार में 90.47, अधिकोषण तत्व में 90.90 फीसद विद्यार्थी पास हुए।
विज्ञापन

गृहविज्ञान में भी आगे निकलीं छात्राएं
परीक्षा परिणाम में गृहविज्ञान विषय में भी बड़ी संख्या में छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। हाईस्कूल में 81.88 फीसदी और इंटरमीडिएट में 90.83 फीसदी छात्राआें को गृहविज्ञान में सफलता प्राप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें