फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीन के लिए नही मिल रहा है स्लॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वैक्सीन लगवाने के लिए विभाग के पोर्टल पर स्लॉट नही मिल रहा है। वैक्सीन की खुराक कम होने के कारण अधिकतर केंद्रों पर सीमित समय के लिए ही पंजीकरण हो रहा है। जिसके चलते लोगों को काफी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

18 से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए आरोग्य सेतु अथवा कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कराना आवश्यक हैं। पंजीकरण के बाद आवेदक को केंद्र का स्लॉट व तारीख दी जाती है। लेकिन कई दिनों से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नही हो रहा है। जिसके चलते लोगों को स्लॉट नही मिल रहा है। स्लॉट के लिए लोगों को सप्ताह भर से अधिक समय का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही स्लॉट का आवंटन किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें