फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मौसम में बदलाव से बढ़े त्वचा रोगी धूप में ज्यादा न बैठने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में त्वचा रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। कोई अल्टीकेरिया और लाल दाने से पीड़ित हो रहा है तो कोई फंगल और धूप में देर तक बैठने से लाइट रिएक्शन से।
विज्ञापन

शनिवार को ओपीडी में करीब 410 रोगी उपचार के लिए आएं।मेडिकल कॉलेज के त्वचा रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम में बदलाव से टीनिया क्रूरिस (जांघ), टिनिया कॉर्पोरिस (हाथ-पैर व शरीर में), टीनिया फैसयाई (चेहरे पर) में लाल दाने के साथ तेजी से खुजली हो रही है। चूंकि बसंत का मौसम चल रहा है। इसलिए पराग कण तेजी से फैलने से त्वचा में एलर्जी के रोगियों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सक ने बताया कि दिन में तेज धूप होने की वजह से ज्यादा देर तक न बैठें। यदि लाल दाने और खुजली की शिकायत हो रही है तो तुरंत डाॅक्टर को दिखाएं। लापरवाही और देरी होने की वजह दवाओं से राहत तो मिल जाती है मगर उपचार लंबा चलता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें