झांसी। रेल कर्मचारियों को दशहरा से पहले बोनस मिलेगा। इसमें झांसी मंडल को 16 हजार रेलकर्मी लाभान्वित होंगे। इन्हें 28 करोड़ 72 लाख रुपये से अधिक का रेलवे भुगतान करेगा।
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई बैठक में आरपीएफ व आरपीएफएफ को छोड़कर अराजपत्रित रेलकर्मियों को 78 दिनों का बोनस देने की घोषणा की है। बोनस भुगतान के लिए निर्धारित वेतन गणना की सीमा प्रति माह सात हजार रुपये है, लेकिन कर्मचारियों को अधिकतम 17,951 रुपये दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इससे कर्मचारी कार्य सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित होंगे। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस बार भी दशहरा पर्व के पहले रेल कर्मियों को बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। इसका लाभ झांसी रेल मंडल में कार्यरत लगभग 16 हजार कर्मियों को मिलेगा। इससे मंडल रेलवे पर 28 करोड़, 72 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक बोझ बढ़ेगा। ब्यूरो