फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रेन में जरूरत छह टीटीई की, दो कर रहे कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। ट्रेनों की संख्या और यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, लेकिन टिकट जांचने वाले कर्मियों की संख्या घटती जा रही है। जिस ट्रेन में छह टिकट चेकिंग कर्मी होने चाहिए, उनमें रेलवे एक या दो से काम चलाया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों की उन शिकायतों का भी अंबार लग रहा है, जिनमें वह अपनी सीट खाली कराने और बिना टिकट और रिजर्वेशन वाले यात्रियों के कोच में कब्जे की बात कर रहे हैं।



झांसी रेल मंडल से शताब्दी, राजधानी, दूरंतो, गरीबरथ, वंदे भारत एक्सप्रेस, गतिमान एक्सप्रेस, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों समेत 130 नियमित ट्रेनों का आवागमन होता है। इनमें वह ट्रेनें भी शामिल हैं, जिनका संचालन झांसी रेल मंडल से होता है। इसके अलावा वर्तमान में भारतीय रेल 40 त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन कर रही है।
विज्ञापन




ऐसे में 150 ट्रेनों में टिकट चेकिंग के लिए झांसी रेल मंडल से टिकट चेकिंग स्टाफ की तैनाती हो रही है। इन ट्रेनों में प्रतिदिन एक लाख से अधिक यात्री सवार हो रहे हैं। जिनके टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी झांसी मंडल के टिकट चेकिंग कर्मियों की है।

रेलवे बोर्ड के नियमानुसार एक ट्रेन में 6 टिकट चेकिंग कर्मी तैनात करने का प्रावधान है लेकिन मंडल में टिकट चेकिंग स्टाफ की भारी कमी होने के चलते एक ट्रेन में एक या दो कर्मी ही तैनात किए जा रहे हैं। जबकि प्रति तीन कोच एक कर्मी तैनात होना चाहिए। लेकिन 22 कोच की पूरी ट्रेन में दो ही टिकट चेकिंग कर्मी तैनात हैं।



मुख्य टिकट निरीक्षक हुकुम सिंह चौहान ने बताया कि मंडल में अभी लगभग 850 टिकट चेकिंग कर्मी हैं जबकि ट्रेनों की संख्या और रेलवे बोर्ड के नियमानुसार 1328 कर्मियों की दरकार है। ऐसे में सीमित कर्मियों से ही टिकट चेकिंग कराई जा रही है। इनमें वह टिकट चेकिंग कर्मी भी शामिल हैं, जो स्टेशन पर भी काम कर रहे हैं। वहीं, हर माह सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों से यह संख्या लगातार घटती जा रही है।
विज्ञापन


टिकट चेकिंग ड्यूटी



वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से कानपुर सेंट्रल तक

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज तक



वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से इटारसी तक

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन/नई दिल्ली तक



वर्जन



सभी ट्रेनों में टिकट चेकिंग कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। अधिकांश ट्रेनों में वातानुकूलित कोच होने के चलते कार्य थोड़ा आसान हुआ है, लेकिन कर्मियों की दरकार है। - मनोज कुमार सिंह, मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें