फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक बाउंस होने पर छह माह की जेल, दो लाख जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अतिरिक्त न्यायालय के पीठासीन अधिकारी दिलीप सिंह की अदालत ने चेक बाउंस होने के मामले में अभियुक्त को छह माह के कारावास की सुजा सुनाई। दो लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी गौरव सिंह परमार ने आशिक चौराहा निवासी मृगेंद्र सिंह गुर्जर को जून 2017 में एक लाख बीस हजार रुपये उधार दिए थे। इसके एवज में मृगेंद्र की ओर से चेक दी गई थी। भुगतान के लिए चेक बैंक में लगाने पर खाते में पर्याप्त रकम न होने पर वह बाउंस हो गई।
इस पर गौरव सिंह परमार की ओर से मृगेंद्र को नोटिस जारी किया गया है। लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई गई। इस पर गौरव ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद अभियुक्त मृगेंद्र सिंह गुर्जर को छह माह के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। दो लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया, जिसमें से एक लाख बीस हजार रुपये की राशि बतौर प्रतिकर गौरव सिंह परमार को देने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें