- 15302 मतदाताओं ने दबाया नोटा, महरौनी विधानसभा में नोटा को पसंद करने वाले सर्वाधिक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर के मतदाताओं ने नोटा के बटन का भी जमकर इस्तेमाल किया। हालत यह रहे कि दस उम्मीदवारों में सिर्फ चार उम्मीदवारों को छोड़कर छह उम्मीदवार नोटा से भी कम वोट हासिल कर सके।
चुनाव आयोग ने मतदान में मतदाताओं को नोटा (इनमें से कोई नहीं) का भी इस्तेमाल की सुविधा दी है। कोई उम्मीदवार पसंद न आने पर मतदाता इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस लोकसभा चुनाव में 15,302 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल करके अपने उम्मीदवार को लेकर नापसंदगी जाहिर की।
भाजपा, कांग्रेस और बसपा उम्मीदवार को छोड़कर शेष सभी छह उम्मीदवार नोटा से भी कम वोट हासिल कर सके। निर्दलीय उम्मीदवार लखन लाल को 6832, रमेश को 6338, गणेश राम को 2575, चंदन सिंह को 2491, धर्मेंद्र प्रताप को 2303, इंद्र सिंह को 2078 एवं इंजीनियर दीपक कुमार वर्मा को 1377 वोट से संतोष करना पड़ा। जबकि कुल 15302 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। महरौनी विधानसभा के सर्वाधिक 4413 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया जबकि ललितपुर विधानसभा में 4153, मऊरानीपुर में 3165, बबीना विधानसभा में 2383 एवं झांसी सदर सीट पर 1156 मतदाताओं ने नोटा का साथ दिया।