फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शाम चार बजे बजेगा सायरन, पुलिस लाइन में मॉकड्रिल आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गृह मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक, बुधवार शाम चार पुलिस मुख्यालय समेत तहसील स्तर पर मॉकड्रिल होगी। पुलिस लाइन में शाम को सायरन की आवाज गूंजने के साथ इसकी शुरुआत होगी। इस दौरान आपातस्थितियों में बचाव के तरीके बताए जाएंगे। मंगलवार देर शाम से ही पुलिस-प्रशासन मॉकड्रिल की तैयारियों में जुटा रहा। एक हजार से अधिक लोग इसमें शामिल होंगे।

वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने बताया कि सिविल डिफेंस की अगुवाई में यह मॉकड्रिल कराई जाएगी। इसमें पुलिस बल समेत दमकल, एंबुलेंस सेवा, होमगार्ड सर्विस, एनसीसी, नेहरु युवा केंद्र समेत डेढ़ दर्जन से अधिक संगठनों के वॉलंटियर समेत अन्य महत्वपूर्ण लोग शामिल होंगे। सायरन की आवाज सुनाई पड़ने पर बचाव के उपाय बताए जाएंगे। आकस्मिक परिस्थितियों में बिजली बंद करने, इमारत के अंदर खुद को सुरक्षित करने, ऊंची इमारतों के बचाव समेत कई तरह के अभ्यास कराए जाएंगे। हवाई हमले होने की स्थिति में बचाव के तरीके भी बताए जाएंगे।
विज्ञापन




मॉकड्रिल को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम चार बजे सभी वॉलंटियर्स को आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें पुलिस बल, दमकलकर्मी, एंबुलेंस समेत अन्य सेवाओं को भी शामिल किया गया है। - बीबीजीटीएस मूर्ति, एसएसपी, झांसी
विज्ञापन


इनसेट

54 साल बाद झांसी में कराई जा रही मॉकड्रिल



केंद्र सरकार की ओर से मॉकड्रिल 54 साल बाद अब कराई जा रही है। सरकारी दस्तावेजों के मुताबिक, पिछली बार ऐसी मॉकड्रिल 1971 में कराई गई थी। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो मोर्चों पर युद्ध हुआ था।

इस तरह से होगी मॉकड्रिल

हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजाया जाएगा

हमले के समय नागरिकों को खुद को सुरक्षित रखने के तरीके बताए जाएंगे



मॉकड्रिल के दौरान ब्लैक आउट के समय उठाने वाले कदमों के बारे में समझाया जाएगा

महत्वपूर्ण कारखानों एवं ठिकानों को सुरक्षित करने के तरीके



सार्वजनिक स्थान खाली कराने समेत उनको सुरक्षित स्थान पहुंचाने का प्रशिक्षण

दमकल, एंबुलेंस, रेस्क्यू ऑपरेशन को संचालित करना



इमरजेंसी में कंट्रोल रूम और सहायक कंट्रोल रूम के बीच तालमेल

रेडियो एवं संचार के माध्यम का उपयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें