फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग क्लब ने जीता क्रिकेट मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब और युवा व्यापार मंडल के बीच क्रिकेट मैच खेला गया जिसमें सिंचाई विभाग की टीम ने जीत दर्ज की। वसीम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

मैच के दौरान टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंचाई विभाग स्पोर्ट्स क्लब ने 176 रन बनाए। युवा व्यापार मंडल की ओर से मनीष और नवीन चोपड़ा ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा व्यापार मंडल की टीम विजयी लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। मैच के दौरान मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा मुख्य अतिथि व नगर आयुक्त अवनीश राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, पीयूष नायक, शंकर, पंकज शुक्ला, अभिषेक व सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें