फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पॉलिटेक्निक कॉलेज के बॉयज छात्रावास में कुछ महीने पहले छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म कांड के बाद यहां की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद लगातार जारी है। पॉलिटेक्निक कॉलेज के हॉस्टल अब सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। कैमरे लगवाने के लिए कॉलेज को बजट मिल गया है।
विज्ञापन

11 अक्तूबर 2020 को एक नाबालिग छात्रा के साथ पॉलीटेक्निक के बॉयज हॉस्टल में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना हुई थी। सुबह करीब 11 बजे 17 वर्षीय छात्रा कोचिंग से पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले अपने साथी के साथ स्कूटी से पॉलिटेक्निक कैंपस पहुंची थी। नाबालिग छात्रा और उसका साथी बॉयल पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे बने हॉस्टल के पास खड़े होकर बातें कर रहे थे। इस बीच सात-आठ छात्र पहुंचे और दोनों को जबरन हॉस्टल के अंदर घसीटकर ले गए। यहां छात्रों ने दोस्त को जमकर पीटा और दहशत दिखाकर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद उसे डिलीट करने के नाम पर छात्रा से दो हजार रुपये ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद छात्रा को हॉस्टल की दूसरी मंजिल के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची। शासन ने जांच समिति गठित की तो पॉलिटेक्निक हॉस्टल परिसर की तमाम खामियां सामने आईं। इसमें सुरक्षा व्यवस्था ठीक न होना और हॉस्टल सीसीटीवी कैमरों से लैस न होना आदि शामिल रहा। शासन की तरफ से भी हॉस्टल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए। अब उसका बजट भी जारी कर दिया गया है। प्रधानाचार्य नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि हॉस्टल परिसर को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। इसके लिए जगह का चयन कर लिया गया है। जल्द ही कैमरे लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें