फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। उन्होंने हस्ताक्षर अभियान के दौरान आमजन के विचार भी जाने। उन्होंने कहा कि बढ़ते दामों से आमजन त्रस्त है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों जिनमें नोटबंदी, जीएसटी का गलत उपयोग, कोरोना काल में सरकार की लापरवाही समेत कई कारण हैं, जिस कारण से देश आर्थिक गुलामी की कगार पर है। ऊपर से पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतें कोढ़ में खाज का काम कर रही हैं। दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुएं जैसे फल, सब्जी, किराना, आटा, तेल आदि के दाम बेतहाशा बढ़ रहे हैं।
बुंदेलखंड प्रभारी महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष प्रभा पाल ने कहा कि महिलाओं की रसोई का खर्च कई गुना बढ़ गया है। गैस सिलिंडर के दाम में भी भारी वृद्धि हुई है। इस अवसर पर सरला भदौरिया, मीना आर्या, शमशाद बेगम, बृजेंद्र राय, जितेंद भदौरिया, नफीस मकरानी, हैदर अली, जितेंद्र भदौरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें