फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व का कल्याण करता है श्री दिव्य शक्ति सहस्त्र चंडी महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। लक्ष्मी तालाब के समीप स्थित प्राचीन सिद्ध पीठ श्री महाकाली विद्यापीठ में आयोजित श्री दिव्य शक्ति सहस्त्र चंडी महायज्ञ में विश्व के कल्याण की भावना के साथ श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कीं। इस मौके पर काशी के यज्ञाचार्य अनुज कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सहस्त्र चंडी महायज्ञ संपूर्ण जगत का कल्याण करता है।
विज्ञापन

श्री महाकाली विद्यापीठ में गुरुवार को प्रात: मां महाकाली का अभिषेक, श्रृंगार एवं आरती हुई। इसके उपरांत वास्तु पूजन एवं समस्त देवी - देवताओं की आराधना की गई। वेद मंत्रों के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। इस अवसर पर पीयूष रावत, पंडित विजय त्रिवेदी, अमित रावत गोलू, गोपाल त्रिवेदी, अक्षत त्रिवेदी, अभितेष श्रीवास्तव, लिलि अभिषेक गुप्ता, कमली सिंह, डा. श्वेता पाराशर, अभिलाषा त्रिवेदी, प्रियता रावत, अभि त्रिवेदी, पंकज खटीक, धीरज नगाइच, दीपक गुप्ता, राजू हयारण, रवि नीखरा, रामू हयारण, संतोष सेठ, लालू अग्रवाल, राजा सोनी, आकाश मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें