फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को झटका, राकेश पाल ने थामा भाजपा का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले की राजनीति में सपा को बड़ा झटका लगा है। दो बार जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके राकेश पाल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। लखनऊ में ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
विज्ञापन

राकेश पाल सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। इसके अलावा अखिल भारतीय युवा पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। ऐसे में उनकी पाल समाज में अच्छी पकड़ मानी जाती है। कुछ दिनों से उनकी भाजपा में जाने की चर्चाएं चल रही थीं। वह बीजेपी के नेताओं से संपर्क में थे। रविवार को लखनऊ में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। राकेश पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने सदस्यता ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें