फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजन फेल होने पर डेढ़ घंटे खड़ी रही शताब्दी

Sun, 20 Sep 2015 01:17 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शनिवार की शाम शताब्दी एक्सप्रेस का इंजन फेल होने पर गाड़ी डेढ़ घंटे तक प्लेटफार्म पर खड़ी रही। नया इंजन लगने पर ही गाड़ी को आगे बढ़ाया जा सका। इस कारण ट्रेन में सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


हबीबगंज से चलकर नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 12001 डाउन शताब्दी एक्सप्रेस शनिवार की शाम 6.36 बजे अपने निर्धारित समय से प्लेटफार्म छह पर आकर खड़ी हुई। परंतु इसके बाद गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी। जांच में पाया गया कि ट्रेन में लगा इंजन क्रमांक 3007 पी-5 प्रेशर न बन पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

सूचना पर सीएंडडब्लू, तकनीकी कर्मचारी, आरपीएफ व जीआरपी मौके पर पहुंच गई। मगर तमाम प्रयासों के बाद भी इंजन दुरुस्त नहीं हो सका। बाद में उक्त इंजन को ट्रेन से अलग करने के बाद लालगुढ़ा का दूसरा इंजन नंबर 30418 डब्लूएपी-7 गाड़ी में लगाया गया। इधर, गाड़ी न चलने के कारण कई कोचों के यात्री प्लेटफार्म पर उतर आए। इंजन बदलने के बाद ट्रेन 8.04 बजे गंतव्य के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के रवाना होने पर स्टेशन स्टाफ ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें