शताब्दी एक्सप्रेस में नाबालिग लगा रहा था झाडू़ झांसी। शताब्दी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी ट्रेनों में भी नियमों की अनदेखी की जा रही है। इस ट्रेन में एक नाबालिग युवक झाडू़ लगा रहा था। सोमवार को इस मामले शिकायत ट्रेन में सवार एक दंपति ने डिप्टी एसएस वाणिज्य से की।
सोमवार को नई दिल्ली से हबीबगंज जाने वाली गाड़ी संख्या 12002 अप शताब्दी एक्सप्रेस में नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश निवासी अरुण खन्ना पत्नी के साथ यात्रा कर रहे थे। झांसी में उतरने पर उन्होंनेे डिप्टी एसएस वाणिज्य को बताया कि उनके कोच में एक 16 साल का लड़का झाडू़ लगा रहा था। एक तरफ बाल श्रम का विरोध किया जाता है तो दूसरी तरफ शताब्दी एक्सप्रेस जैसी वीआईपी गाड़ियों में भी बेखौफ नाबालिग लड़कों से झाडृ़ लगवाई जाती है। वह पेंट्रीकार मैनेजर से शिकायत करने गए, मगर वह सो रहे थे। हालांकि, दंपति दिल्ली में लिखित शिकायत करने की बात कहकर चले गए।