फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी को लेकर सियासी संग्राम तेज

Fri, 06 May 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water problem, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार को भाजपा ने प्रदेश सरकार पर बुंदेलखंड में पानी की आपूर्ति के लिए भेजे गए टैंकरों का सदुपयोग न करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इसके पहले कांग्रेस भी प्रदर्शन कर चुकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में धरना- प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड में पानी की सुचारु आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार ने टैंकर ट्रेन भेजी है, ताकि टैंकरों से हर गांव तक पानी पहुंच सके, पर प्रदेश सरकार ने पानी के टैंकरों को लेने से मना कर दिया है।

इस अवसर पर सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि सपा सरकार बुंदेलखंड की जनता से द्रोह कर तेरा- मेरा की राजनीति कर रही है। पूर्व मंत्री रवींद्र शुक्ल ने कहा कि बुंदेलखंड के हर व्यक्ति तक पानी पहुंचे, इसके लिए भाजपा हर संघर्ष को तैयार है। जिलाध्यक्ष संजीव दुबे ने कहा कि सपा सरकार ने संवेदनशीलता की पराकाष्ठा पार कर दी है। महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि सपा सरकार ने राजनीतिक नफा- नुकसान के चलते रेल की आवश्यकता को बेकार कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि रेलवे के टैंकरों का तुरंत सदुपयोग किया जाए, ताकि प्यासी  बुंदेलखंड की जनता को राहत मिल सके। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह पारीछा, जयदेव पुरोहित, पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, संजीव श्रृंगीऋषि, विनोद नायक,

जवाहर लाल राजपूत, अनूप अग्रवाल, लक्ष्मी देवी राजपूत, सरोज दुबे, डॉ. जगदीश सिंह चौहान आदि ने विचार व्यक्त किए। प्रदर्शन के दौरान हनुमंत सिंह नरवरिया, दिगंत चतुर्वेदी, सुमन पुरोहित, सावित्री कुशवाहा, मुकेश मिश्रा, रानू देवलिया, सौरभ रावत भांजे, रोहित गोठनकर, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें