फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरबन सेंटर में तब्दील होंगे शहर से सटे सात कस्बे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महायोजना 2031 में शहर से सटे सात कस्बों को शहरों की तरह विकसित किया जाएगा। सातों गांवों में शहरों की तरह ही सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए सातों कस्बों की जमीन को कृषि से बदलकर आवासीय एवं व्यवसायिक में बदल दिया गया है।
विज्ञापन

शहर का सुनियोजित तरीके से विकास करने के लिए दस साल में मास्टर प्लान को लागू किया जाता है। महायोजना 2031 के तहत शहर को विकसित करने का खाका तैयार कर सार्वजनिक कर दिया गया है। शहर का विस्तार करते हुए 101 गांवों को भी शहर की सीमा में शामिल किया गया है। सात जुलाई आपत्तियों की तिथि तय की गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद महायोजना को लागू कर दिया जाएगा। महायोजना में शहर से सटे हुए पारीछा, बड़ागांव, खैलार, रक्सा, करारी एवं अंबाबाय को अरबन सेंटर में तब्दील करने की योजना को तैयार किया गया है। जिसके तहत कस्बों की भूमि को आवासीय के साथ ही व्यवसायिक में बदल दिया गया है। अरबन सेंटर के सातों तहत कस्बों में शहरों की तर्ज पर ही बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराने के साथ ही व्यवसायिक गतिविधियों को विकसित किया जा सकेगा।
महायोजना 2031 में शहर से सटे हुए सात कस्बों को अरबन सेंटर में तब्दील किया गया है। इन कस्बों में शहर की तर्ज पर सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। कृषि भूमि को व्यावसायिक व आवासीय में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनके पुष्कर्णां, नगर नियोजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें