फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के सात नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। 2636 सैंपलों की जांच में कोरोना वायरस के सात नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10646 पहुंच गई है। साथ ही एक्टिव केस में भी इजाफा हुआ है, जो अब 149 हो गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, आयुर्वेदिक कॉलेज समेत विभिन्न स्थानों पर हुई सैंपलिंग के बाद 1561 एंटीजन किट, 1070 आरटीपीसीआर और पांच ट्रू नेट मशीन से जांच की गई। जांचों में सात नए केस मिले हैं। जबकि, आठ मरीजों को स्वस्थ होने पर मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 149 पहुंच गई है। जबकि, रिकवरी रेट 96.96 प्रतिशत हो गया है। मौजूदा समय में लक्षण वाले मरीजों की संख्या 19 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें