फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत बालिका अजमेर से बरामद, युवक भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सकरार थाना क्षेत्र से अपहृत बालिका समेत आरोपी युवक को पुलिस ने अजमेर से बरामद कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस दोनों को झांसी लाई।
विज्ञापन

सकरार थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने 20 मार्च को थाने में सूचना दी थी कि स्कूल जाते समय उसकी पुत्री को बबीना क्षेत्र निवासी शिवम पाल अपने साथी के साथ जबरन ऑटो में बैठाकर ले गया था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन पता नहीं चल सका था। छानबीन के दौरान पुलिस ने अजमेर में दबिश दी। यहां से बालिका व युवक को बरामद कर टीम झांसी लाई। परिजनों ने दुष्कर्म का आरोप भी पुलिस से लगाया है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें