फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा बस्ती के बेरोजगार परिवारों का होगा सर्वे

विज्ञापन
servey
विज्ञापन
झांसी। महानगर में लॉकडाउन के चलते बेरोजगार हुए डेरा बस्ती के परिवारों को रोजगार देने के लिए नगर निगम सर्वे कराएगा। अपर नगर आयुक्त ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से एक माह में सर्वे की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही सफाई कर्मचारियों के एरियर भुगतान के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने नगर निगम की पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने पिछले दिनों नगर निगम में धरना प्रदर्शन के दौरान नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था जिसमें डेरा बस्ती के लोगों को रोजगार देने की मांग की गई थी। साथ ही सफाई कर्मचारियों के दो वर्ष पुराने एरियर का भुगतान करने की मांग की गई। इसे लेकर नगर निगम ने पहल की है। अपर नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की। जिसमें तय किया गया कि डेरा बस्ती के परिवारों का सर्वे कर एक माह में रिपोर्ट दी जाए। इसके लिए सफाई निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही नगर आयुक्त ने विशेष सचिव नगर विकास को पत्र लिखकर एरियर भुगतान के लिए अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में कहा है कि नगर निगम अपने स्रोतों से एरियर का भुगतान करेगा। इसे लेकर सफाई मजदूर संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक प्याल, कुंदनलाल नेताजी, मुन्नालाल करौसिया ने हर्ष व्यक्त कर पहल का स्वागत किया। इस मौके पर ओमप्रकाश बड़े, सुरेश ठेकेदार, सुभाष माते, भगवानदास कठिन, नरेश डागौर, संजय पहलवान, नवल किशोर, राकेश करौसिया समेत तमाम सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
समस्याओं का निस्तारण करने की मांग
झांसी। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर लखनलाल उस्ताद ने कहा कि ज्ञापन देने के बाद भी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। इसे लेकर 27 सितंबर को नगर आयुक्त से वार्ता कर समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इस मौके पर अखिलेश सरस, अभिलाष केसले, जितेंद्र करौसिया, प्रमोद दंदोरी, श्यामबाबू पमारिया, केशव वाल्मीकि, धीरज चंडारिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें