फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी: 330 करोड़ की परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में निर्देश देते कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा।
विज्ञापन
झांसी। महानगर में धीमी रफ्तार से चल रही स्मार्ट सिटी मिशन की परियोजनाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आयुक्त सभागार में हुई बोर्ड की 17वीं बैठक में परियोजनाओं की स्थिति और नए कामों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान प्रोजेक्ट मानिटरिंग कमेटी स्तूप के अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण दिया। वहीं कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने तेजी से कामों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता और नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी अमित कुमार शर्मा सभी बोर्ड के निदेशकों का स्वागत किया। गत बोर्ड बैठक का कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। बोर्ड ने नगर आयुक्त अवनीश राय को झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया। इस मौके पर पीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत 180 रुपये करोड़ की लागत से कमांड कंट्रोल सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। 13 चौराहों पर आईटीएमएस का काम शुरू कर दिया गया है जिसे समय से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
नोडल अधिकारी ने कहा कि अब तक 500 रुपये करोड़ की निविदा जारी की जा चुकी हैं। जबकि पीएमसी ने 700 करोड़ रुपये के कामों की डीपीआर मुहैया करा दी है। नगर आयुक्त और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनीश राय ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत कमांड सेंटर, प्राथमिक विद्यालयों और सरकारी भवनों में सोलर पावर प्लांट, स्मार्ट क्लास, रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट, दस जगहों पर वाटर एटीएम, ध्यानचंद स्टेडियम में चार हाई मास्ट लाइटें, बैंडमिंटन कोर्ट का आधुनिकीकरण, जीजीआईसी का जीर्णोद्धार, आतिया तालाब और पानी वाली धर्मशाला में सुंदरीकरण, 40 पार्कों में ओपन जिम समेत 330 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का काम शुरू कर दिया गया है। इसके साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, 40 जगहों पर योगा शेड, किले के पास इलैक्ट्रिक वाहन, अंडरग्राउंड केबिलिंग और स्मार्ट सिटी बस सर्विस की निविदा प्रकिया चल रही है। बोर्ड ने तमाम प्रस्तावों को विचार-विमर्श के बाद स्वीकृति से पारित किया। इस मौके पर जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम, मुख्य अभियंता जल निगम राजेश कुमार, अधीक्षण अभियंता बिजली एसआर गर्ग, मुख्य अभियंता नगर निगम एलएन सिंह, स्मार्ट सिटी के वित्त अधिकारी सुनील कुमार गर्ग, कंपनी सचिव हेमंत नायक समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें