फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मार्क्स कॉलेज ने एल्पाइन स्कूल को हराया

Fri, 29 Sep 2017 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
school jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को सेंट मार्क्स कॉलेज ने युवराज गोयल, प्रद्युम्न यादव व कुणाल रायकवार के हरफनमौला प्रदर्शन के बूते एल्पाइन पब्लिक स्कूल को हराया।
विज्ञापन

पं. विश्वनाथ शर्मा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एल्पाइन 14 ओवर में सिर्फ 69 रन बना सकी। बल्लेबाज अमर दीप सिंह ने सर्वाधिक 33, सुधीर राजपूत ने 16 रन जोडे़। सेंट मार्क्स कॉलेज की ओर से गेंदबाजी में कुणाल रायकवार ने चार, युवराज गोयल और प्रद्युम्न यादव ने दो-दो विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट मार्क्स कॉलेज ने 8 वें ओवर में एक ही विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए युवराज गोयल ने 28, प्रद्युम्न यादव ने 27 और कुणाल रायकवार ने 12 रन बनाए। एल्पाइन की ओर से एकमात्र विकेट अमन सिंह ही ले पाए। कुणाल रायकवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव बृजेंद्र यादव, परवेज खान, विपुल तैलंग, संजय कुशवाहा, पीयूष नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें