फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अलग-अलग जगहों पर तीन शव मिलने से सनसनी, रेलवे ट्रैक से दो और एक पहूंज बांध में मिला

Fri, 06 Jun 2025 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
झांसी में अलग-अलग जगहों पर तीन शव मिले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह अलग-अलग स्थानों से तीन शव बरामद हुए। इनमें दो शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले जबकि तीसरा शव पहूंज बांध में उतराता मिला। तीनों ही शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे मोर्चरी भिजवाया है। शुक्रवार तड़के सबसे पहले सीपरी बाजार के आईटीआई ओवर ब्रिज के झांसी-दिल्ली रेलवे ट्रैक से युवक का शव मिला। ट्रेन की चपेट में आने से शव के दो टुकड़े हो गए थे। उसने लोअर पहन रखी थी।

विज्ञापन


दूसरा शव इससे करीब आधा किलोमीटर दूर झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर पंचवटी रेलवे क्रासिंग के पास मिला। इसकी भी शिनाख्त नहीं हो सकी। तीसरा शव, थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में आने वाले पहूंज बांध में उतराता मिला। इसकी भी उम्र करीब 28-30 साल है। 

हालांकि, यह शव एक-दो दिन पुराना है। बांध के पास से ही एक बैग बरामद हुआ। उसमें राजकीय संग्रहालय के तीन टिकट समेत कुछ कपड़े बरामद हुए। यह बैग उस युवक के होने की संभावना जताई जा रही है। कुछ ही देर में मिले इन तीन शवों का आपस में किसी संबंध को लेकर भी पुलिस अभी कुछ नहीं कह पा रहे हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह कहना है कि पहले तीनों शवों की शिनाख्त कराई जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें