झांसी। अमर उजाला की ‘बेटी की बचाएगी’ मुहिम के तहत वुड्स हेरीटेज स्कूल में आयोजित दस दिवसीय आत्मरक्षा कार्यशाला का शनिवार को समापन किया जाएगा। इस मौके पर बालिकाएं कैंप में सीखीं गईं कराटे की बारीकियों का प्रदर्शन करेंगी, साथ ही उन्हें यातायात नियमों की जानकारी भी दी जाएगी।
बालिकाओं को आत्मरक्षा में सक्षम बनाने के लिए उन्हें 27 अप्रैल से इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास स्थित वुड्स हेरीटेज स्कूल में कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें पेन, किताब, चुनरी, चाबी जैसी चीजों के माध्यम से सुरक्षा के उपाय बताए जा रहे हैं।
कैंप का शनिवार को प्रात: 10 बजे समापन होगा। इस दौरान समापन समारोह के मुख्य अतिथि संभागीय परिवहन अधिकारी संजय सिंह बच्चों को यातायात नियमों की भी जानकारी देंगे।