फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूलमूत समस्याओं से जूझते पंचवटी के कई क्षेत्र

Fri, 06 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water problem, jhansi news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
झांसी। विभिन्न विकास योजनाओं के  क्रियान्वयन के बाद भी महानगर के कई क्षेत्र ऐसे है, जहां आम नागरिकों को बिजली, पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के लिए जूझना पड़ता है। इन्हीं में शामिल है पंचवटी से जुडे़ क्षेत्रों की। यहां के वाशिंदे संबंधित सरकारी कार्यालयों में विद्युत कनेक्शन, हैंडपंप लगवाने एवं बेहतर साफ सफाई की मांग को लेकर एक लंबे अर्से से चक्कर काट रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नाले के बाग में निवासरत डा. मुकेश शिवहरे ने बताया कि छह माह पूर्व ट्रांसफार्मर लगने के लिए पक्का चबूतरा एवं खंभे लगाए गए थे, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा। वहीं लो वोल्टेज के चलते स्टेबलाइजर का सहारा लेना पड़ रहा है। इनके मुताबिक बिजली विभाग कई घरों को कनेक्शन भी नहीं दे रहा है। ऐसे में लगभग दो दर्जन घर परेशान है।

क्षेत्रवासी अलका वर्मा ने बताया कि लगभग एक से डेढ़ हजार लोगों की बस्ती में सिर्फ एक हैंडपंप लगा है, जो खराब है। वहीं जल संस्थान की पाइप लाइन भी नहीं है। ऐसे में कई परिवार पानी के लिए बेहद परेशान है। इन परिवारों को पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। वहीं अभी तक टैंकरों से वाटर सप्लाई भी नहीं हुई है।
विज्ञापन


जितेंद्र यादव के मुताबिक फिल्टर - पंचवटी मार्ग वर्षों से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर जेडीए कालोनी, गैस गोदाम क्षेत्र, नाले का बाग, केलन का बाग सहित विभिन्न क्षेत्रों के हजारों लोग प्रतिदिन आवागमन करते है। लेकिन मार्ग के बडे - बडे गढ्ढे एवं जलभराव की स्थिति काफी समस्याएं पैदा करती है। उनके अनुसार उक्त मार्ग पर लगभग 8 वर्ष पूर्व डामरीकरण हुआ था, लेकिन वर्तमान में यह मार्ग बेहद जर्जर हालत में है।

सुनीता साहू के मुताबिक क्षेत्र में कभी भी नगर निगम का सफाई कर्मचारी नजर नहीं आएगा। वहीं नाले की सफाई न होने से लोगों को बदबू का सामना करना पड़ता है। बरसात दौरान स्थिति तो और भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें