फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जीएसटी टीम को देख भाग रहे ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शनिवार दोपहर डोंगरी पुलिस चौकी के पास जीएसटी टीम की चेकिंग से घबराकर ट्रक सवार ने भागने के दौरान भूसा लदे ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गया, उसमें सवार तीन युवक घायल हो गए। हालांकि उनकी हालत अब सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन




झांसी-ललितपुर हाईवे पर डोंगरी पुलिस चौकी के पास जीएसटी टीम अधिक माल लदान वाले वाहनों को चेक कर रही थी। ललितपुर की ओर से एक ट्रक पहुंचा। चालक ने टीम को देखकर ट्रक को तेजी से आगे निकालने की कोशिश की। उसी दौरान आगे भूसे से लदा ट्रैक्टर चल रहा था, इसमें डगरवाहा निवासी अमित यादव अपने दोस्त अमित के साथ ललितपुर से भूसा खरीदकर गांव लौट रहा था। ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया। चालक समेत अमित यादव एवं अमित घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को उपचार के लिए भेजा। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार के मुताबिक घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी करा दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें