फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेल पटरी के दोनों ओर बनाई जा रही सुरक्षा दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। रेल पटरियों के किनारे सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। झांसी सेक्शन में बीना से लेकर धौलपुर तक दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में 100 किलोमीटर इस दीवार का निर्माण होना है। करीब 100 करोड़ की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है।
रेलवे पटरी के दोनों ओर जानवर न आ सकें, इसके लिए दीवार बनाई जा रही है। वर्तमान में इस जोन में पटरी पर जानवर आने के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे। किसी पालतू जानवर का सिर इंजन के निचले हिस्से में फंसने से ट्रेन को रोकना पड़ता रहा है, इससे ट्रेन भी लेट होती है। वर्तमान में रेलवे ऐसे चिह्नित स्थानों पर यह सुरक्षा दीवार बना रहा है। वर्तमान में धौर्रा से लेकर जाखलौन तक दुर्घटना बाहुल्य इलाकों में यह निर्माण हो रहा है। दैलवारा से बिजरौठा के बीच में भी यह निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में दीवार निर्माण हो रहा, तो दूसरे चरण में तारबाड़ी की जाएगी। रेल पटरियों पर दुर्घटनाएं अधिकांश ऐसी जगह होती हैं, जहां पटरियों के आसपास खेत हैं। इन जगहों पर विशेष तौर पर सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि रेल ट्रैक पर पालतू व जंगली जानवरों की आमद रोकने के लिए इस दीवार का निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें