फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: केवी के अव्वल छात्रों की सूची में तनिष्क तिवारी को नौवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा क्षेत्र के अंतर्गत संचालित 38 केंद्रीय विद्यालयों के छात्रों की जारी की गई प्रवीणता सूची में जिले के केंद्रीय विद्यालय में अध्ययनरत विज्ञान वर्ग के छात्र तनिष्क तिवारी ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आगरा क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय के विज्ञान वर्ग के श्रेष्ठ छात्रों की सूची में नौवां स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। उधर, केंद्रीय विद्यालय की ही छात्रा निहारिका ने इस सूची में 14वां स्थान पाया।
विज्ञापन

विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक मिनी वर्मा, शिक्षक व परिजनों ने बधाई दी है। हाल में सीबीएसई के इंटरमीडिएट रिजल्ट में जिले में संचालित केंद्रीय विद्यालय के छात्र तनिष्क तिवारी ने विज्ञान वर्ग में 95.6 फीसदी अंक हासिल किए थे। तनिष्क तिवारी की मां अंजली तिवारी व पिता हेमंत तिवारी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक हैं। जबकि, दादा केदारनाथ तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक व शिक्षक विधायक प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें