कोयले की कमी की वजह से ललितपुर में स्थित बजाज पॉवर प्लांट की तीन इकाइयों में से दो इकाइयों को बंद करना पड़ गया था। इस कारण यहां बिजली उत्पादन 1980 मेगावाट से घटकर 660 मेगावाट पर पहुंच गया था। लेकिन बंद पड़ी एक इकाई को रविवार को शुरू किए जाने से यहां अब दो इकाइयां चलने लगी हैं।
ललितपुर स्थित बजाज पॉवर पॉइंट को बीते रोज कोयले की पांच रैक मिल गईं। इसके अलावा एक-दो दिन के भीतर तीन रैक और आने वाली हैं। इससे अब यहां कोयला संकट कम नहीं रहेगा। रविवार को बंद पड़ीं दो में से एक इकाई को शुरू कर दिया गया, जिससे अब यहां तीन में से दो इकाई चल रही हैं।
वहीं, पारीछा थर्मल पावर संयंत्र पर संकट बना हुआ है। पर्याप्त कोयला न मिल पाने की वजह से यहां चार में से सिर्फ दो इकाई ही चलाई जा रही हैं।