बुधवार दोपहर जिला कारागार के अंदर तीन दिन के भीतर दूसरे बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल अफसरों ने बीमार होने की वजह से उसकी मौत का दावा किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
बुधवार दोपहर जिला कारागार के अंदर तीन दिन के भीतर दूसरे बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल अफसरों ने बीमार होने की वजह से उसकी मौत का दावा किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
बबीना के खजुराहा खुर्द निवासी राम सिंह (81) पुत्र मुन्ना लाल करीब 2 साल से पहले अफीम की खेती के आरोप में जेल में बंद था। जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता के मुताबिक पिछले कई दिनों से राम सिंह बीमार था। आज सुबह उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल प्रशासन ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रशासन उसके बीमार होने की बात कह रहा है लेकिन जेल के अंदर उसके उपचार करने संबंधी कोई विवरण जेल अधिकारी नहीं बता सके। ऐसे में उसकी मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं। तीन दिन के भीतर दूसरी मौत से कारगर प्रशासन के बीच हुई हड़कंप मचा है।