फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे प्लेटफार्म स्क्रीन डोर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। रेलवे बोर्ड मेट्रो प्लेटफार्म की तर्ज पर प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर लगाने पर विचार कर रहा है। ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने पर स्वत: खुलने वाले इन दरवाजों का निर्माण देश के भीतर ही होगा। अभी इन दरवाजों को दूसरे देशों से खरीदा जाता है। इन दरवाजों के लगने पर प्लेटफार्म के नीचे ट्रैक पर यात्रियों के गिरने या अन्य किसी प्रकार की घटना नहीं हो सकेगी।
विज्ञापन

बड़े रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर कई यात्री ट्रेन के आने पर उतरने चढ़ते समय गिरकर घायल हो जाते हैं। पैदल पुल का उपयोग करने की जगह कई यात्री पटरियों को पार करके एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं। इस लापरवाही के कारण कई बार हादसे भी हो चुके हैं। प्लेटफार्म पर अधिक भीड़ होने पर भी हादसे का डर बना रहता है। ऐसी ही तमाम घटनाओं को रोकने के लिए रेलवे बोर्ड प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर प्लेटफार्म स्क्रीन डोर (पीएसडी) लगाने पर विचार चल रहा है। इस सिस्टम में प्लेटफार्म किनारे जालीदार दरवाजे लगाए जाते हैं। यह दरवाजे ट्रेन के प्लेटफार्म पर आते ही स्वंत खुल जाते हैं। ट्रेन के जाते ही गेट बंद हो जाते हैं। अभी ये सुविधा कई मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म पर है।
इस परियोजना को बड़े स्टेशनों पर लागू करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम और रक्षा उत्पादन करने वाले सरकारी उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के बीच करार हुआ है। करार के तहत इन जालीदार दरवाजों का निर्माण देश के भीतर ही अपनी कंपनियों से कराया जाएगा। अभी ये दरवाजे दूसरे देशों से खरीदे जाते हैं। इस परियोजना में मंडल के झांसी और ग्वालियर स्टेशन को भी शामिल किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म पर सुरक्षा की दृष्टि से ये कदम उठाया जा रहा है। इस परियोजना पर जल्द काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें