झांसी। दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के पुणे- गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। ये ट्रेन अपने दो फेरे पूरा करेगी।
इसमें ट्रेन नंबर 02031 पुणे से 14 व 21 नवंबर को शाम 4.15 बजे चलेगी। इसी तरह 02032 गोरखपुर से 16 व 23 नवंबर को रात 1.15 बजे चलेगी। इस ट्रेन को अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा व बस्ती स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में चार सामान्य, 11 स्लीपर, चार थर्ड एसी, दो सेकंड एसी कोच लगेंगे। इसी तरह लोकमान्य तिलक से गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 नवंबर से 28 नवंबर तक होगा। इसमें गाड़ी नंबर 01079 लोकमान्य तिलक से प्रत्येक बृहस्पतिवार व 01080 गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार को चलेगी।