फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के अंदर से तीन लाख रुपये लेकर भागा बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के अंदर से तीन लाख रुपये लेकर भागा बदमाश
विज्ञापन

गुरसराय (झांसी)। सोमवार को दिन में पौने चार बजे सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में आए एक किसान के तीन लाख रुपये लेकर एक बदमाश भाग गया। किसान ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पीड़ित किसान यह रुपये केसीसी के जमा करने के लिए बैंक आया था।
अतरौली निवासी देवकी प्रसाद राजपूत ने खेती के लिए गुरसराय स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से बने केसीसी कार्ड से तीन लाख रुपये निकाले थे। गेहूं बेचने के बाद वह खाते में तीन लाख रुपये जमा करने के लिए आए थे। बैंक काउंटर पर उन्होंने कर्मचारी से रुपये जमा करने के लिए कहा। तीन लाख रुपये होने के कारण बैंक कर्मचारी ने पैन कार्ड की फोटो कापी मांगी। देवकी प्रसाद रुपयों से भरे बैग को काउंटर पर छोड़कर बैंक प्रबंधक से बात करने चले गए। वह मैनेजर से बात कर ही रहे थे कि बैंक में मौजूद एक युवक बैग में से रुपये निकालकर भाग गया। देवकी प्रसाद ने युवक को रुपये लेकर भागते देखा तो शोर मचाते हुए पीछे दौड़े, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई इस घटना से बैंक में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। बैंक के सीसीटीवी खंगाले गए। मास्क लगाए युवक रुपये लेकर भागते दिखा। बदमाश की तलाश में पुलिस ने नगर में जांच कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में देवकी प्रसाद ने घटना की रिपोर्ट अज्ञात युवक के खिलाफ दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें