झांसी। थाना कोतवाली स्थित बड़ागांव गेट बाहर अराजकतत्वों ने मैदान के पास खड़ी एक स्कूटी में आग लगा दी। सूचना पाकर मौैके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझाने के बाद पड़ताल शुरू कर दी है।
कोतवाली के मुकरयाना मोहल्ला निवासी दानिश स्कूटी से बड़ागांव गेट बाहर रहने वाले एक दोस्त के यहां आया था। मैदान के पास गाड़ी खड़ी कर अंदर चला गया। इसी बीच किसी अराजकतत्व ने स्कूटी मेें आग लगी दी। आग लगती देख दानिश भी मौके पर पहुंचा। पुलिस के सहयोग से आग बुझाई, लेकिन जब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस अराजकतत्वों की तलाश में जुट गई है।