फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

174 दिन बाद सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुनी गई फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शिकायतों को लेकर सरकारी विभागों में भटक रहे फरियादियों को मंगलवार को 174 दिन बाद राहत मिली। कोरोना संक्रमण के चलते बंद चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस शुरू होने के पहले दिन ही 119 शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंचीं। हालांकि अधिकारी महज छह शिकायतों को ही मौके पर निपटा सके। इस दौरान कमिश्नर और आईजी ने संपूर्ण समाधान दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सोशल डिस्टेेंसिंग के साथ बैठाया गया, तो फरियादियों को भी थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा और आईजी एसएस बघेल ने तहसील में आयोजित समाधान दिवस के निरीक्षण के दौरान फ रियादियों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान नगरिया कालोनी निवासी राकेश वर्मा ने एक व्यक्ति द्वारा जमीन को हड़पने के लिए परेशान करने की शिकायत की। मामले में मंडलायुक्त ने पुलिस और राजस्व अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं बराठा निवासी वृद्ध महिला कस्तूरी ने पारीछा में स्थित भूमि को दो व्यक्तियों द्वारा बेचने के लिये दबाव बनाने की शिकायत की। जिस पर जांच के निर्देश दिए गए। वहीं डीएम आंद्रा वामसी ने एक विकलांग फ रियादी को आते देखकर एसडीएम तथा सीएमओ को तत्काल गेट पर ही जाकर उसकी समस्या समाधान के निर्देश दिये। फरियादी का विकलांग प्रमाण पत्र बनवाने सीएमओ को निर्देशित किया। एक वृद्व व्यक्ति के समस्या निस्तारण के लिये खेत की माप कराने के एसडीएम को निर्देशित किया। गांधी नगर की महिला की शिकायत पर भी एसडीएम को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं शेष 113 जन शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसडीएम राजकुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
गल्ला व्यापार मंडल ने की शिकायत
झांसी। गल्ला व्यापार मंडल के अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि गल्ला मंडी भोजला में बिजली आपूर्ति बदहाल है। इसके चलते कृषकों की उपज की तुलाई नहीं हो पाती है। उन्होंने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रताप सिंह राठौर, बालकिशन तौला, अमित अग्रवाल, सुबोध नाहर, राजेंद्र गुप्ता, दीनदयाल चौधरी, आनंद गेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें