फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। भीषण गर्मी के मद्देनजर बृहस्पतिवार को स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है। बीएसए ने आदेश जारी कर कहा कि कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं की दोपहर 12:30 बजे छुट्टी हो जाएगी।
विज्ञापन


स्कूलों में समय परिवर्तन की मांग लंबे समय से शिक्षक संगठन कर रहे थे। बुधवार को गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने भी स्कूल का समय बदलने के लिए डीएम को चिट्ठी लिखी थी। विधायक ने कहा था कि इन दिनों खासकर छात्र-छात्राओं को स्कूल से लौटते समय भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों के बीमार पड़ने की आशंका है। इसलिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय बदलना बेहद जरूरी है। बीएसए विपुल शिव सागर ने बताया कि अत्यधिक गर्मी / लू चलने की वजह से जनपद के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई-आईसीएसई और सभी बोर्डों के विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठ तक के छात्र-छात्राओं का समय बदल गया है। अब सुबह सात बजे से दोपहर 12:30 बजे तक विद्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें