फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोंठ में बस पलटी: बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस की स्टेयरिंग फेल, पलटने से 11 बच्चे घायल; अस्पताल में भर्ती

Sat, 05 Jul 2025 03:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में बच्चों को छोड़ने जा रही स्कूल बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। स्टेयरिंग फेल होने से बस पलट गई। इस दौरान बस में सवार 32 में 11 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरगांव स्थित राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त विद्या पीठ विद्यालय की बस शनिवार की दोपहर बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी। बस में 32 बच्चे सवार थे। मोंठ थाना इलाके के ग्राम सेमरी में बस की स्टेयरिंग फेल हो गई, जिससे वह पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस पलटने से हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
हादसे में 11 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन मोंठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। बस में सवार अनुराग यादव, मयंक यादव, अनुराग, लक्ष्य, बृजपाल, देव कुशवाहा, कृष्णकांत सविता, ऋषि यादव, अनूप, जिगर पांचाला व वैदेहीशरण घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मौके पर काफी संख्या में बच्चों के परिजन भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें