फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बायोमेट्रिक हाजिरी लगाए नहीं आएगी छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जनपद के सभी स्कूल और कॉलेजों के छात्रों को बायोमेट्रिक हाजिरी लगाना अब बेहद जरूरी होगा। अगर विद्यार्थी ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी छात्रवृत्ति इस साल नहीं आएगी। वहीं, विद्यालयों को इसका रिकॉर्ड समाज कल्याण विभाग में जमा करना होगा। इसका सत्यापन होने के बाद ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिल पाएगी।
विज्ञापन

छात्रवृत्ति वितरण में तमाम तरह के आरोप लगते आए हैं, जिसमें कहीं, छात्रों क ी उपस्थित तो कहीं, प्राइवेट स्कूल, कॉलेज इसमें बड़ा खेल कर देते थे। ऐसे ही तमाम घोटालों को रोकने के लिए शासन स्तर पर योजना बनाकर बायोमेट्रिक हाजिरी उपकरण सभी स्कूल, कॉलेजों में लगवाने के आदेश जारी किए गए हैं।
इस संबंध में एसएन त्रिपाठी उप निदेशक समाज कल्याण विभाग ने बताया कि झांसी, ललितपुर और जालौन के जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्र लिखकर उन्हें जनपद के सभी विद्यालयों और कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी के लिए उपकरण लगवाने के लिए आदेश जारी करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें